खाद्य महंगाई में दो महीने में आएगी गिरावट : मोंटेक
अहलूवालिया ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे उम्मीद है कि खाद्य महंगाई के बढ़ने का दौर अगले दो महीने में गिरेगा।"
भारत की खाद्य महंगाई की दर 20 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 17.87 प्रतिशत हो गई। सरकार का दावा है कि कीमतों में गिरावट आने लगी है और रबी की बेहतर फसल के बाद महंगाई और कम होगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पांच मार्च को संसद में स्वीकार किया था कि महंगाई चिंता का विषय है और आश्वासन दिया कि बढ़ती हुई कीमतों पर नियंत्रण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications