दिल्ली की झुग्गी में आग से 1 की मौत (लीड-1)
सदर बाजार के कुतुब चौक इलाके की प्रियदर्शिनी झुग्गी बस्ती में सुबह 3.05 बजे यह आग लगी।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमें सुबह 3.05 बजे सदर बाजार के कुतुब चौक इलाके की झुग्गी बस्ती में आग लगने की खबर मिली। यह तंग इलाका है। आग को बुझाने में हमें दो घंटे लगे।"
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
अधिकारी ने कहा, "यह इलाका बेहद तंग है। करीब 350 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हमने एक शव को बरामद किया। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है।"
आग बुझाने के लिए 23 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था और सुबह 5.30 बजे के करीब आग बुझाने में कामयाबी मिल सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications