महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में पेश
दो बार स्थगन के बाद दोपहर दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई, सभापति हामिद अंसारी ने महिला विधेयक पेश करने के लिए मोइली का नाम पुकारा। इसके साथ ही मोइली ने विधेयक को सदन में पेश कर दिया।
विधेयक पेश होने के बाद सपा और राजद सदस्य सभापति के आसन के समीप पहुंच गए और उनसे विधेयक की प्रतियां छीनने की कोशिश की। भारी शोरगुल के बीच सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications