महिला दिवस के मौके पर चित्रों में प्रदर्शित हुई महिलाओं की भावनाएं
महिलाओं ने 300 चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाओं को अलग-अलग तरह से प्रदर्शित किया है।
आर्ट माल की निदेशक ईला जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी को "स्ट्री" का नाम दिया गया है। वार्षिक रूप से लगने वाली यह प्रदर्शनी तीन साल पहले शुरु हुई थी। प्रतिभाशाली महिलाएं इस प्रदर्शनी में व्यावसायिक तौर पर या शौक की वजह से हिस्सा लेती हैं। आठ मार्च से शुरू होने वाली चित्रों की यह प्रदर्शनी 10 दिन तक चलेगी।
ईला जैन ने आईएएनएस को बताया, "इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि महिला चित्रकार प्रदर्शनी में चित्रों को खरीद व बेच सकती हैं। प्रदर्शनी में बिना छूट के सबसे छोटे कैनवास की कीमत 15,000 रुपये रखी गई है जबकि सबसे महंगे कैनवास की कीमत 5 लाख रुपये रखी गई है।"
बोस्टन की रहने वाली प्रज्ञा जैन के विषयों और तकनीकों पर इस वर्ष ध्यान केंद्रित किया गया है। मशहूर प्रज्ञा जैन वर्ष 2005 से ही भारत में अपनी कला की प्रदर्शनी लगाती रहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications