सपा व राजद ने संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा की
संसद भवन परिसर में दोनों नेताओं ने संवाददाताओं से बातचीत में संयुक्त रूप से यह घोषणा की। इस मौके पर मुलायम ने कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक के विरोधी नहीं है लेकिन इसमें पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार यदि महिला आरक्षण विधेयक को मौजूदा स्वरूप में लाएगी तो सरकार से उनका समर्थन वापस समझा जाए। लालू ने भी मुलायम की हां में हां मिलाई।
लालू ने कहा कि भले ही महिलाओं के लिए आरक्षण को 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया जाए लेकिन इसमें पिछड़े वर्गो और मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण का प्रावधान किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications