2050 तक सरकार को उखाड़ फेंकेंगे माओवादी

किशनजी का यह बयान गृह सचिव जी के पिल्लई के बयान के जवाब में आया है। किशनजी ने कहा है, "हम भारत सरकार को वर्ष 2050 तक उखाड़ फेकेंगे। तब देश पर सिर्फ माओवादियों का कब्जा होगा।" किशनजी ने यह बयान एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान दिया।
पढ़ें- माओवादियों से जुड़ी खबरें
किशनजी ने सरकार की उस बात का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि पूर्व सेनानी माओवादियों के साथ मिले हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि माओवादियों को सेनानियों का सहयोग चाहिए भी नहीं। उन्होंने कहा, "पिछले तीस वर्षों से हम अपनी लड़ाई किसी भी मिलीट्री ऑफीसर से अच्छी तरह लड़ते आ रहे हैं।"
अंत में किशनजी ने कहा कि माओवादी लगातार सरकार से बातचीत के प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से ही सकारात्मक रुझान नहीं मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications