टैंकर ने 3 किशोरों को कुचला, 2 मरे

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर को तीन किशोर कोतवाली थाना क्षेत्र में तहसील चौराहे पर साइकिल चलाने के दौरान सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक टैंकर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में समीर (14 वर्ष) और शारिक (15 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुलतान (14वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक वाहन को मौके छोड़कर फरार हो गया । कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर टैंकर जब्त कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications