नागरिकों को जल्द ही मिलेगा ई-पासपोर्ट

कृष्णा ने यहां दो ई-पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीएसके) का उद्घाटन किया। ये केंद्र आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसिस (टीसीएस) द्वारा संचालित किए जाएंगे। कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "हमारा मकसद नागरिकों को सहज रूप में तीन दिनों के संक्षिप्त समय में इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट उपलब्ध कराना है।"
जिन अन्य पांच केंद्रों पर पीएसके को स्थापित किया जाएगा, उनमें कर्नाटक में हुबली व मंगलुरू, पंजाब में चंडीगढ़ व लुधियाना और हरियाणा में अंबाला शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications