आस्ट्रेलिया में गुरशान की मौत मामले में एक कार की तलाश
उल्लेखनीय है कि गुरशान का शव ऑकलैंड जंक्शन पर गुरुवार रात बरामद किया गया था। इससे पहले गुरशान के माता-पिता ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके माता-पिता लालोर इलाके में ठहरे थे।
आस्ट्रेलिया समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक पुलिस एक हरे रंग की कार की खोज में जुटी है, जिसे शव के समीप देखा गया था। पुलिस ने अभी यह नहीं कहा है कि कार का चालक ही संदिग्ध हत्यारा है।
गुरशान के पिता हरजीत सिंह और मां हरप्रीत सिंह चन्ना ने शुक्रवार को पुलिस को बयान दिए थे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
गुरशान की मौत पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारत ने इसे 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' घटना करार दिया है।
आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले की घटनाएं आम हो गई हैं। गत दो जनवरी को मेलर्बन में नितिन गर्ग नाम के भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications