भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर की तैयारी में बांग्लादेश
वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारी इस पर बुधवार से कार्य शुरू करेंगे तथा ब्यौरे तय करने के लिए मंत्रिस्तरीय बैठक इस महीने के अंत में होने का कार्यक्रम तय है।
इस समझौते का एक बड़ा उद्देश्य भारत के साथ व्यापार संतुलन में बांग्लादेश के बढ़ते हुए घाटे को कम करना है, जो आम व्यापार से यह एक वर्ष में करीब तीन अरब डॉलर से अधिक होता है।
भारत ने लंबे समय से अपने पड़ोसी देशों को मुक्त व्यापार समझौते का प्रस्ताव दिया है, जिसे दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार समझौता (साफ्टा) कहा जाता है। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देशों को दिए गए इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
अधिकारियों के अनुसार शुल्क और गैर शुल्क बाधाओं से बांग्लादेश की वस्तुओं को बचाने के लिए ढाका अब भारत के साथ द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार है।
बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री फारुक खान ने कहा कि भारत के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद उनका देश पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ ही ऐसे ही समझौते के लिए वार्ता शुरू करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications