नरबलि के मामले में छत्तीसगढ़ में 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के एक गांव में अपने पड़ोसी के बच्चे की बलि देने के आरोप में धमतरी जिले के बंजारी गांव के शोभाराम साहू को उसकी पत्नी सोनकुंवर, बेटे विशेष्वर और बहू केवरा बाली को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक मुकेश गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया, "शोभाराम ने नाहर नामक लड़के का अपहरण एक फरवरी को किया और परिवार ने बच्चे को 12 फरवरी तक बंद रखा। महाशिवरात्रि के अवसर पर शोभाराम ने आध्यात्मिक शक्तियां हासिल करने के लिए नाहर की बलि दी।"

उन्होंने कहा कि शोभाराम को बच्चे की हत्या करने और उसकी पत्नी,बेटे और बहू को इस आपराधिक कार्य में सहयोग देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

गुप्ता ने कहा कि मुख्य अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+