मणिपुर के महाधिवक्ता को गोली मारी गई
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आतंकवादी हमला था या फिर उनकी कार के पीछे चल रहे एक मंत्री के सुरक्षा अनुरक्षण वाहन पर सवार सुरक्षाकर्मियों द्वारा दुर्घटनावश गोली चल गई।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह दुर्घटना इंफाल से 30 किलोमीटर पूर्व में स्थित लिडान के पास हुआ। एन. कोटेश्वर को तत्काल इंफाल स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां उनका आपात आपरेशन किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर गोली कहां से चली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications