सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत
पुलिस के अनुसार अंबाला-हिसार मार्ग पर नागल शहर में एक कार और बस में टक्कर में कार में सवार सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
कार में सवार परिवार जिरकपुर में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के बाद कैथल शहर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद से बस चालक फरार बताया जा रहा है।
हादसे की वजह से अंबाला-हिसार राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications