राजस्थान: महिला दिवस पर बस में मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर रोडवेज ने सभी बसों में महिला दिवस के अवसर पर बालिकाओं व महिलाओं को नि:शुल्क सफर करवाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं।
राजस्थान रोडवेज के प्रवक्ता सुधीर भाटी ने बताया कि नि:शुल्क सुविधा रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक के लिए होगी। राजस्थान सहित दूसरे प्रदेश में जाने वाली बसों में भी यह सुविधा रहेगी। परिचालक महिलाओं को टिकट जारी करेंगे, लेकिन किराया नहीं वसूलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications