बच्चे की हत्या से गुस्साई भीड़ ने कई वाहन फूंके
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौरई के पुरुषोत्तम शुक्ला के आठ वर्षीय बेटे सत्यम का 18 फरवरी को अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की मांग पूरी होने के बावजूद सत्यम की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी उन्हें सौंप दिए जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को जाम लगाकर थाने में तोड़फोड़ की और एक पुराने भवन में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया।
छिंदवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सत्यम के अपहरण और हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालात अब नियंत्रण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications