उड़ीसा में सड़क हादसे में पत्रकार की मौत
पुलिस के अनुसार पुरी जिले के पिपली इलाके में शनिवार को एक कार के पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार 35 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई। वह निजी समाचार चैनल 'आजतक' से जुड़े थे।
कुमार पुरी से भुवनेश्वर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल कुमार को समीप के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। कार में कुमार के साथ एक और पत्रकार प्रभात कुमार भी सवार थे। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications