कनाडा में सिख पर पिता की हत्या का आरोप
पिछले साल नौ दिसंबर को इस हमले से हरिंदर सिंह (60 वर्ष) को गहरी चोटें आईं। पुलिस और अर्ध चिकित्साकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
रंजीत इस हमले के बाद फरार हो गया। उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि उन्होंने रंजीत को अपने पिता पर हमला करते हुए नहीं देखा। उसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की।
उस समय रंजीत पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया लेकिन उसे संदिग्ध माना गया। बाद में उसके परिवार ने 30 वर्षीय रंजीत संदिग्ध को मानसिक रोगियों के अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां से वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications