एलआईसी को 176,000 करोड़ रुपये के प्रीमियम की आशा
कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने आशा व्यक्त की है कि मौजूदा वित्त वर्ष (2009-10) के दौरान उसे कुल 176,000 करोड़ रुपये के प्रीमियम की आय होगी।
एलआईसी के अध्यक्ष टी. एस. विजयन ने संवाददाताओं से रविवार को कहा, "हमें आशा है कि मार्च के आखिर तक हम कुल 176,000 करोड़ रुपये की प्रीमियम राशि इकट्ठा कर लेंगे और हमें उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष (2010-11) में इसमें 18 फीसदी का इजाफा होगा।"
पिछले वित्त वर्ष (2009-09) के दौरान एलआईसी को 153,000 करोड़ रुपये का प्रीमियम प्राप्त हुआ था।
उन्होंने चालू वित्त वर्ष में कंपनी के कुल निवेश के 200,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की उम्मीद जताई। साथ ही उन्होंने अगले वित्त वर्ष के लिए 20 फीसदी वृद्धि दर की आशा व्यक्त की।
विजयन ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी के रियल इस्टेट व्यापार से 200-300 करोड़ रुपये की आय हुई और अगले साल में इसमें बढ़ोतरी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications