राजद ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ वोट देने को कहा

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रविवार को अपने राज्यसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर कहा है कि उन्हें सोमवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ वोट देना है।

राजद नेता और पार्टी के सचेतक राजनीति प्रसाद ने कहा कि पार्टी के सांसद विधेयक का विरोध करेंगे और उसके खिलाफ वोट देंगे।

प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार को सदन में मौजूद रहने और विधेयक के विरोध में वोट देने के लिए पार्टी सांसदों को व्हिप जारी किया गया है।"

राज्यसभा में राजद के चार सदस्य हैं।

प्रसाद ने कहा कि पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पूर्व सरकार में कांग्रेस के प्रबल सहयोगी थे लेकिन महिला आरक्षण विधेयक पर उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+