नक्सल निरोधी बल के जवान ने की आत्महत्या
रांची, 7 मार्च (आईएएनएस)। झारखण्ड में नक्सलियों से मुकाबले के लिए गठित बल 'जगुआर' के एक सुरक्षाकर्मी ने खूंटी जिले में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सल प्रभावित खूंटी जिले के रानिया ब्लाक में तैनात मनीषचंद्र पांडेय (25) ने खुद को कनपटी में गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि मनीष काफी दबाव में था जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की। आगे की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मनीष पलामू जिले के चैनपुर ब्लाक का रहने वाला था। नक्सलियों से मुकाबले के लिए उसे विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications