अब और एनएसजी केंद्र स्थापित नहीं किए जाएंगे
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने पिछले सप्ताह राज्यसभा में कहा, "सरकार ने चार एनएसजी केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में स्थित हैं। इसके बाद अब सभी राज्यों में एनएसजी केंद्र स्थापित करने की कोई योजना नहीं है।"
माकन ने कहा कि सरकार नियमित रूप से आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा कर रही है और इस तरह की समीक्षा के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।
एनएसजी केंद्र के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में माकन ने कहा, "सरकार ने राज्य सरकारों को प्रत्येक इंडिया रिजर्व बटालियन में दो कमांडो कंपनियों की मंजूरी दी है और प्रत्येक कमांडो कंपनी को तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications