महिलाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें : मीरा कुमार

सोमवार को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मीरा कुमार ने कहा, "यह जरूरी है कि आज हमें महिलाओं के सशक्तीकरण को अपने विकास के एजेंडे और नीति के अभिन्न हिस्से के रूप में प्राथमिकता देनी चाहिए।"

महिला आरक्षण विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाना है और उम्मीद है कि यह विधेयक कुछ पार्टियों के विरोध के बावजूद पारित हो जाएगा।

मीरा कुमार ने कहा, "महिला अधिकारों की हिफाजत और उनका सशक्तीकरण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार को सामाजिक संगठनों, समाज और मीडिया के साथ मिल कर अनुकूल वातावरण तैयार करने और सार्वजनिक राय को आकार देने की आवश्यकता है ताकि महिलाओं को अपनी पूर्ण संभावना निर्धारित करने और उसे हासिल करने तथा उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की आजादी मिल सके।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+