मौजूदा वित्त वर्ष में 61 लाख करोड़ रुपये का होगा जीडीपी : मुखर्जी
कोलकाता, 7 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने उम्मीद जाहिर की है कि मौजूदा वित्त वर्ष (2009-10) में देश का सकल घरेलू उत्पाद 61 लाख करोड़ रुपये का होगा।
मुखर्जी ने यहां रविवार को कहा, "मौजूदा वित्त वर्ष में देश का जीडीपी लगभग 61 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।"
मुखर्जी ने यह बात उस समय कही, जब वह कोलकाता में एक कंपनी के आवासीय परिसर की आधारशिला रखने के लिए आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications