चित्रकूट में एड्स से पीड़ित है पूरा परिवार

यह परिवार चित्रकूट की ग्राम पंचायत तुर्गवां के मजरा हड़हा में आबाद है। नंदलाल (45) के इस परिवार में दस सदस्य हैं और सभी एड्स से पीड़ित हैं। पत्नी उमा (40), बच्चे साक्षी (7),अर्तिस (12),अंकित (2),भाई गोपाल (48), गोपाल की पत्नी निशा (35), फूलचंद (46), बच्चे संजू (3) व अंजू (5) इस बीमारी की चपेट में हैं।

नंदलाल की पत्नी उमा का कहना है कि गांव के लोग उन्हें हेय दृष्टि से देखते हैं। स्थिति यह है कि वे हैंडपम्प न छू सकते हैं और न ही पानी भर सकते हैं।

फूलचंद का कहना है, "हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, लिहाजा इलाज भी नहीं करा सकते। एचआईवी पॉजिटिव से मेरी पत्नी की सात माह पूर्व मृत्यु हो चुकी है।"

यह पूरा परिवार दो-तीन साल के अन्तराल में एड्स का शिकार हुआ है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर.डी. राम ने रविवार को बताया कि पीड़ित परिवार को इलाहाबाद के कमला नेहरू अस्पताल से दवा मिल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+