फारस की खाड़ी में तेल निकालेगी चीन की कंपनी
ईरान की नार्थ ड्रिलिंग कंपनी (एनडीसीओ) और चीन के पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कारपोरेशन (सीपीटीडीसी) के बीच हुए इस समझौते के बाद दोनों कंपनियां फारस की खाड़ी में एक खुदाई केंद्र स्थापित करेंगी। यह जानकारी एनडीसीओ के प्रमुख हिदायतुल्ला खादेमी ने दी।
अगले आठ महीने के भीतर सीपीटीडीसी ईरानी कंपनी को खुदाई उपकरणों की आपूर्ति करेगी।
ईरानी अधिकारी ने बताया कि एक अन्य चीनी कंपनी से भी तेल उत्खनन में काम आने वाले उपकरणों की आपूर्ति के लिए समझौता किया गया है।
उल्लेखनीय है कि चीन अपनी आवश्यकता का 15 फीसदी तेल ईरान से हासिल करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications