डीवीसी विद्युत संयंत्र के लिए झारखंड करेगा पर्याप्त जलापूर्ति
रांची, 7 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने दामोदर वैली कार्पोरेशन (डीवीसी) को आश्वस्त किया है कि उसके विद्युत संयंत्र के दूसरे चरण के लिए राज्य पर्याप्त जलापूर्ति करेगा। यह निर्णय कोडरमा स्थित इस संयंत्र के पश्चिम बंगाल के रघुनाथपुर में स्थानांतरण को टालने के लिए लिया गया।
राज्य के जल संसाधन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने डीवीसी को पत्र लिखकर आश्वस्त किया है कि विद्युत संयंत्र के दूसरे चरण के लिए राज्य सरकार पर्याप्त जलापूर्ति करेगी। इसके लिए तिलैया बांध से 40 क्यूसेक पानी दिया जाएगा।"
अगले दो से तीन सालों के भीतर पहले चरण का काम पूरा जाने के बाद दूसरे चरण का काम शुरू होगा।
पिछले महीने झारखंड के उप मुख्यमंत्री रघुबर दास के साथ बैठक में डीवीसी के अध्यक्ष एस. बिश्वास ने इस मुद्दे को उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications