तमिलों के पुनर्वास में श्रीलंका को मदद का भारत का आश्वासन

कोलंबो/नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। गृह युद्ध के कारण विस्थापित हुए लगभग 300,000 तमिलों के पुनर्वास में भारत ने श्रीलंका को मदद करने का आश्वासन दिया है। विदेश मंत्री निरूपमा राव ने रविवार को कोलंबो में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की।

राव ने जनधिपति मनिदिराया में दोपहर के भोजन पर राजपक्षे से मुलाकात की और 26 जनवरी के राष्ट्रपति चुनाव में उनकी अभूतपूर्व जीत के लिए उन्हें बधाई दी।

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद नई दिल्ली और कोलंबो के बीच यह पहला उच्चस्तरीय संपर्क था।

श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय से कोलंबो में जारी हुए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "राव ने विस्थापितों के पुनर्वास में श्रीलंका को मदद जारी रखने की भारत की इच्छा से अवगत कराया।"

बयान में कहा गया है, "भारत उत्तर में रेलवे लाइन की पूर्ण बहाली में भी मदद देना चाहता है।"

इधर, नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राव ने अपनी बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि तमिलों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए राजनीतिक समाधान और उन्हें सत्ता में भागीदारी देने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+