चोरों ने उड़ाया 20 कारों से म्युजिक सिस्टम
गुड़गांव, 7 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा में गुड़गांव के सेक्टर 15 में चोरों ने 20 कारों से म्युजिक सिस्टम चुरा लिए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "म्युजिक सिस्टम की चोरी के बारे में किसी भी निवासी को पता नहीं था। रविवार सुबह कार साफ करने वाले ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर लोगों ने अपनी-अपनी कारों की जांच की। घर के बाहर खड़े किए गए 20 वाहनों में से शीशे काटकर चोरी की गई थी।"
लोगों ने चोरी के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी ऐसी घटनाएं हुईं थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इसके लिए शिकायत भी की थी।
सेक्टर 15 के निवासी मुकेश जैन ने कहा, "सुरक्षा गार्ड होली की छुट्टी के बाद अभी तक लौटा नहीं है और चोरों ने मौके फायदा उठाया।"
इसी इलाके में रहने वाले रजत कुमार ने बताया,"हम सभी लोग घर के बाहर कार खड़ी करते हैं, लेकिन यहां वाहन सुरक्षित नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications