टोगो के राष्ट्रपति दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीईएनआई ने कहा कि राष्ट्रपति फयुरे गनेसिंगबे को 12 लाख वोट हासिल हुए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी जीन-पियरे फेब्रे को 700,000 वोट मिले।
फेब्रे ने शुक्रवार को अपनी विजय की घोषणा की थी, इससे वर्ष 2005 में चुनाव बाद हुई हिंसा जैसी घटनाओं के फिर होने का भय पैदा हो गया था।
इन परिणामों पर फेब्रे की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रया नहीं आई।
कुछ खबरों में कहा गया कि राष्ट्रपति की विजय के समाचार मिलने के बाद फेब्रे के नेतृत्व में विपक्षी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications