अफगानिस्तान में 50 लाख बच्चे स्कूलों से बाहर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार करजई ने राष्ट्रपति भवन के समीप एक हाई स्कूल के शुरू होने के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर एक सभा में कहा, "स्कूल जाने की उम्र वाले हमारे 50 लाख बच्चे अभी स्कूल नहीं जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि जहां कुछ बच्चे आर्थिक कमजोरी और अपने इलाके में शिक्षा सुविधाओं के अभाव के चलते स्कूल नहीं जा पा रहे, वहीं कुछ अभिभावक स्कूलों पर तालिबान के हमलों के कारण बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
तालिबान ने वर्ष 1996 से 2001 के बीच अपने शासन में लड़कियों की स्कूली शिक्षा को प्रतिबंधित कर दिया था और लड़कों के पाठ्यक्रम को धार्मिक आधार पर तय किया था।
अमेरिका के नेतृत्व वाली सेनाओं द्वारा सत्ता से बेदखल होने के बाद से पिछले आठ वर्षो के दौरान तालिबान ने सैकड़ों स्कूलों को जला दिया और शिक्षकों तथा छात्रों को निशाना बनाया।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2009 में स्कूलों पर हमलों की 600 से अधिक घटनाएं हुईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications