बेल्जियम में भारतीय हीरा व्यापारी को लुटा
गांधीनगर, 7 मार्च (आईएएनएस)। बेल्जियम में लुटेरों ने एक भारतीय हीरा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाए रखा और लाखों डॉलर की कीमत वाले रत्नों को लेने के बाद ही उन्हें मुक्त किया।
यह घटना शनिवार को बेल्जियम के अपराध मुक्त शहर और हीरों के सबसे बड़े केंद्र एंटवर्पेन में हुई।
गुजरात के रहने वाले पंकज मालदार के घर में पांच से छह हथियारबंद लोग आए, और उनसे 1,500 करोड़ रुपये के हीरे जबर्दस्ती ले लिए। लुटेरों ने उनकी पत्नी और दो बच्चों को बंधक बना रखा था।
गिरोह को मालदार की कंपनी के पास मौजूद हीरों के बारे पूरी जानकारी थी। लुटेरों ने उनके परिवार को सुरक्षित छोड़ने के बदले हीरों की मांग रखी।
कोई विकल्प न देख भारतीय व्यापारी ने उनकी मांगों को पूरा किया। सूरत स्थित सूत्रों के मुताबिक दिए गए हीरों की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के अध्यक्ष वसंत मेहता ने कहा कि आगामी 25 मार्च को भारत दौरे पर आ रहे बेल्जियम के राजकुमार फिलिप के सामने हम इस मसले को उठाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications