महिला आरक्षण विधेयक मुस्लिम और दलित विरोधी : मुलायम
लखनऊ, 7 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रविवार को कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक मुस्लिम व दलित विरोधी है और इससे विधानसभाओं और विधानपरिषदों में इन समुदायों के लोगों के चुने जाने की संभावना कम हो जाएगी।
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उड़ीसा जैसे राज्यों में वैसे भी नाम मात्र के मुस्लिम सदस्य चुने जाते हैं अब यह विधेयक लागू हो जाने के बाद इन राज्यों में रही-सही संभावनाएं भी खत्म हो जाएंगी।"
विधेयक के मौजूदा प्रारूप का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि दलित महिलाओं के लिए कोटा तय किए जाने से दरअसल दलितों के कोटे में ही कमी आएगी।
भाजपा और कांग्रेस के रुख की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां की मंशा मुस्लिमों, दलितों और पिछड़े वर्गो के हितों को नुकसान पहुंचाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications