दूषित पानी से 3 लोगों की मौत, 79 बीमार
सोलापुर नगर निगम के उपायुक्त अनिल विप्त ने आईएएनएस को बताया, "हम मौत के कारणों की छानबीन कर रहे हैं। पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह घटना दूषित पानी या किसी अन्य वजह से हुई है। इस बीच क्रांति नगर बस्ती के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों को भेज दिया गया है।"
उन्होंने कहा कि समस्या को सही तरीके से पहचान कर उसका समाधान किया जा सकता है। नगर निगम ने क्रांति नगर को पानी की आपूर्ति को बंद कर दी है और टैंकरों से जल की आपूर्ति की जा रही है।
उल्टी, चक्कर और दस्त की शिकायत करने पर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विप्त ने बताया कि शहर के किसी अन्य हिस्से से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications