महिलाएं प्रगति की प्रमुख निर्धारक होंगी : राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने रविवार को कहा है कि महिलाएं देश की भावी प्रगति और समग्र विकास की प्रमुख निर्धारक बनी रहेंगी।
पाटील ने कहा, "हम महिलाओं के समर्पण और उनकी उपलब्धियों के सम्मान में हर वर्ष आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। यह वर्ष ज्यादा खास है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का यह 100वां साल है।"
राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे भारतीय महिलाओं की लगातार सफलता के लिए उन्हें शुभकामनाएं देने में अपार खुशी हो रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications