डर की वजह से पकड़े गए अपहरणकर्ता

गांधीनगर, 7 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के एक विधायक और एक बैंककर्मी के बेटों को फिरौती के लिए अगवा करने वाले अपहरणकर्ता अनुभवहीनता और डर की वजह से जेल के पीछे पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक मतार के विधायक देवू सिंह चौहान के बेटे युधिष्ठिर और बैंककर्मी दिलीप राय के बेटे मिहिर के अपहरण में शामिल होने के आरोप में आनंद जिले के एक छात्रावास में रहने वाले छह युवाओं को शनिवार रात में गिरफ्तार किया गया।

अगवा किए गए दोनों लड़के अलग-अलग जगह से मिले, लेकिन छात्रावास में उन्हें एक ही साथ रखा गया था। अपहरणकर्ताओं ने विधायक के बेटे को छोड़ने के लिए उससे फिरौती के तौर पर 10,000 रुपये, एक मोबाइल फोन और मिहिर के परिजनों से 25,000 रुपये, एक लैपटॉप और एक मोटरसाइकिल की मांग की थी।

एक खबर यह भी आ रही है कि डर की वजह से अपहरणकर्ता छात्रावास से फरार हो गए और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+