भगदड़ के पीड़ितों को आश्रम ने दी सांत्वना राशि

मनगढ़ (प्रतापगढ़), 7 मार्च (आईएएनएस)। कृपालु महाराज के आश्रम की तरफ से रविवार को कहा गया है कि गुरुवार को मची भगदड़ में जान गंवाने वाले 63 लोगों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और 64 घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

आश्रम के प्रवक्ता मुक्तानंद ने संवाददाताओं से कहा, "हमने प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी के नाम 63 लाख और 32 लाख के चेक जारी किए हैं ताकि उन्हें मृतकों के परिजनों और घायलों के बीच बांटा जा सके।"

इस घटना के बाद पहली बार लोगों के सामने आए कृपालु महाराज एक शब्द भी नहीं बोले। व्हीलचेयर पर आश्रम के एक सभागार में आए कृपालु महाराज मुक्तानंद के बगल में बैठे रहे लेकिन उन्होंने कुछ कहने से इंकार कर दिया।

मुक्तानंद ने कहा, "आर्थिक मुआवजा देने के अलावा आश्रम मृतकों के बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था करेगा और पीड़ितों के परिवारों को पूरी जिंदगी मुफ्त चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी।"

यह पूछे जाने पर कि यह राशि सीधे पीड़ितों को देने की जगह जिलाधिकारी के माध्यम से क्यों दी जा रही है? इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यह सही हाथों में पहुंचे।

शुरुआती जांच में शनिवार को कहा गया था कि इस हादसे के लिए आश्रम प्रशासन जिम्मेदार है क्योंकि वह भीड़ को नियंत्रित कर पाने में नाकाम रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+