पुलिस कॉलोनी से 9 वर्षीय लड़की का शव बरामद
पुलिस के अनुसार जैसे ही इस घटना की खबर फैली आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने नेहरू विहार पुलिस थाने तक रैली निकाली, विरोध प्रदर्शन किया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लड़की के परिजनों ने बताया कि अंजली जयसवाल घर से शनिवार शाम 7.30 बजे से लापता थी। वह कक्षा चौथी की छात्र थी और अपने परिवार के साथ समीप के एक बस्ती में रहती थी।
अंजली के शव को सबसे पहले एक सहायक पुलिस निरीक्षक की बेटी ने दिन में करीब 10.30 बजे तब देखा जब वह छत पर सूखने के लिए कपड़ा डालने गई।
पुलिस ने इस बारे में और जानकारी देने से इंकार कर दिया। लड़की के शरीर पर जख्म के कुछ निशान मिले हैं। इसे देखते हुए शव को परीक्षण के लिए राजवाड़ी अस्पताल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications