भूमि विवाद में दो गुटों में संघर्ष, 2 की मौत
पुलिस के अनुसार रविवार को भारकच्छ थाने के सनखेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प हुई। संघर्ष में दोनों ओर से डंडे, तलवार व बल्लम का इस्तेमाल किया गया।
इस संघर्ष में हीरा सिंह व लालजी की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
रायसेन के पुलिस अधीक्षक आई. पी. कुलश्रेष्ठ ने आईएएनएस को बताया कि सनखेड़ा के एक परिवार में जमीनी विवाद था, जो हिंसक संघर्ष में बदल गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications