पंजाब में उग्रवाद को जिंदा कर रहे हैं विदेशी सिख संगठन : सरकार
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने पिछले सप्ताह राज्यसभा में कहा था, "उपलब्ध सूचनाएं इस बात का संकेत करती हैं कि खास तौर से विदेशों में स्थित सिख आतंकी संगठन पंजाब में आतंकवाद को जिंदा करने की लगातार कोशिशों में लगे हुए हैं।"
माकन ने कहा, "जो संगठन पंजाब में आतंकी गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, उनकी गतिविधियों पर बराबर नजर रखी जा रही है।"
माकन ने कहा कि सरकार ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications