ईरान ने कम दूरी के प्रक्षेपास्त्र का उत्पादन शुरू किया
ब्रिगेडियर जनरल वाहिदी ने कहा कि नासर-1, क्रूज श्रेणी की मिसाइल है जो 3,000 टन के किसी लक्ष्य को नष्ट करने में सक्षम है।
वाहिदी ने कहा कि जमीन से जमीन पर मार करने वाली कम दूरी की यह मिसाइल निकट भविष्य में आसमान और समुद्र के अंदर से भी हमले करने में सक्षम होगी।
वाहिदी ने कहा कि इस मिसाइल के बड़ी संख्या में उत्पादन से ईरानी नौसेना की रक्षात्मक क्षमता काफी बढ़ जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications