बलात्कारी से पीड़िता की शादी की इच्छा का सम्मान करें : बालाकृष्णन
बालाकृष्णन ने यहां आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, "न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को यह भी सुनिश्चित कराना चाहिए कि जब वे बलात्कार पीड़िता के कल्याण के लिए कोई निर्णय ले तो उस समय ज्यादा पितृसुलभ नजरिया न अपनाएं।"
बालाकृष्णन ने कहा, "बलात्कार पीड़ितों की निजी स्वायत्तता का हर हाल में उचित सम्मान किया जाना चाहिए, क्योंकि कुछ मामलों में पीड़िता बलात्कारी के साथ शादी करने या बलात्कार के द्वारा उसके गर्भ में आए शिशु को जन्म देने का निर्णय ले सकती है।"
बालाकृष्णन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा "बलात्कार पीड़ितों को पुनर्वास, राहत और न्याय प्रदान करना" विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे।
कानून मंत्री एम.वीरप्पा मोइली और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा तीरथ ने भी संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications