राजनीतिक व क्षेत्रीय अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा : मुइवा
कोहिमा/इटानगर, 7 मार्च (आईएएनएस)। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैण्ड-इसाक मुइवा (एनएससीएन-आईएम) ने केंद्र सरकार के वार्ता के प्रस्ताव को साहसिक कदम करार देते हुए रविवार को कहा कि नगाओं के राजनीतिक और क्षेत्रीय अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
(एनएससीएन-आईएम) की संचालन समिति के संयोजक बी. एस. आतेम ने बयान जारी कर कहा है, "किसी भी सूरत में नगाओं के राजनीतिक व क्षेत्रीय अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा। वार्ता के केंद्र सरकार के कदम की हम सराहना करते हैं।"
उल्लेखनीय है कि एनएससीएन-आईएम के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications