भीमानंद ने ददुआ से संबंध स्वीकारा
बांदा, 7 मार्च (आईएएनएस)। देश का सबसे बड़ा सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार इच्छाधारी संत भीमानंद ने रविवार को स्वीकार किया कि दस्यु ददुआ से उसके संबंध थे। उसने हालांकि ददुआ के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता से इंकार किया है। रिमांड पर चित्रकूट लाए गए भीमानंद से शनिवार देर शाम मानिकपुर थाने में पूछताछ की गई।
मानिकपुर थाने के उपनिरीक्षक सुजान सिंह ने बताया कि भीमानंद ने पूछताछ के दौरान मारे गए डकैत ददुआ से अपने अच्छे रिश्तों का खुलासा किया। उसने हालांकि ददुआ के साथ किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता से साफ इंकार किया।
सिंह के मुताबिक भीमानंद ददुआ द्वारा आयोजित हर भंडारे व धार्मिक अनुष्ठानों में भी वह शामिल होता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications