पश्चिम बंगाल में कैदियों को मिलेगी फोन सुविधा (लीड-1)

राज्य के जेल मंत्री विश्वनाथ चौधरी ने कहा, "हम एक नई व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे कैदी कम से कम अपने परिजनों से संपर्क में रह सकते हैं।"

चौधरी ने कहा कि राज्यभर की जेलों में टेलीफोन बूथ लगाए जाएंगे।

पुलिस महानिरीक्षक (जेल) बी.डी. शर्मा ने बताया, "प्रत्येक कैदी से तीन फोन नंबर लिए जाएंगे, जिन पर वह बात करना चाहते हैं।"

शर्मा ने बताया, "पूरे कारावास के दौरान कैदी केवल तीन फोन नंबरों पर बात कर सकते हैं। कैदी इन नंबरों पर हफ्ते में दो बार पांच मिनट तक बात कर सकता है।"

कैदियों को इस फोन सुविधा के लिए प्रतिमाह 70 रुपये अदा करने होंगे।

टेलीफोन पर की जाने वाली बातचीत को रिकॉर्ड करने के लिए एक खास तरह का सॉफ्टवेयर बनाया गया है। प्रत्येक कैदी को एक पहचान कोड मुहैया कराया जाएगा। कॉल करने से पहले उन्हें पहले इस पहचान कोड को दबाना होगा।

शर्मा ने बताया, "सुरक्षा कारणों की वजह से कैदियों के बातचीत को रिकॉर्ड किया जाएगा।"

यह सुविधा अभी दमदम जेल में उपलब्ध है। बाद में इसका विस्तार प्रेसीडेंसी और अलीपुर कारावासों में किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+