अफगानिस्तान में 2 गुटों के संघर्ष में 50 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार तालिबान और हेज्बी इस्लामिक नेटवर्क के आतंकवादियों के बीच शनिवार को उत्तरी बाघलान प्रांत में संघर्ष में 50 से अधिक आतंकवादी मारे गए। प्रांत के पुलिस प्रमुख कबीर अंद्राबी ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी।
अंद्राबी ने कहा, "संघर्ष में 35 हिज्बी आतंकवादी और 15 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।" स्थानीय गर्वनर ने कहा कि रविवार को भी इलाके में संघर्ष जारी रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications