केरल में नाकाम प्रेमियों की खुदकुशी के मामले बढ़े
केरल राज्य योजना बोर्ड द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2008 में प्रेम प्रसंगों में असफल रहने वाले 117 लोगों ने खुदकुशी की थी। वर्ष 2006 में 70 और 2007 में 81 लोगों ने ऐसे ही कारणों से आत्महत्या की थी।
रिपोर्ट के अनुसार केरल में 26.30 फीसदी लोगों ने आत्महत्या की, जबकि पूरे देश का प्रतिशत 10.8 है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डी.श्रीदेवी ने आत्महत्या के मामलों में वृद्धि पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समस्या है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications