फोन्सेका भूख हड़ताल पर
कोलंबो, 7 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंकाई सेना के पूर्व प्रमुख और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे सरथ फोन्सेका ने टेलीफोन की सुविधा न मिलने के विरोध में भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। फोन्सेका पुलिस हिरासत में हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फोन्सेका की पत्नी एनोमा फोन्सेका ने रविवार को यह घोषणा की। फोन्सेका को राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का तख्ता पलटने का प्रयास करने के आरोप में फरवरी में हिरासत में लिया गया था।
उनकी पत्नी ने कहा कि उनके (फोन्सेका) मोबाइल फोन का कनेक्शन काट दिया गया है, जिसके चलते वह अपने परिवार के सदस्यों से बात नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए उन्होंने भूख हड़ताल आरंभ करने का फैसला किया है।
सेना के प्रमुख प्रवक्ता मेजर जनरल प्रसाद समरसिंघे ने कहा, "हम कभी भी उनसे फोन सेवा वापस ले सकते हैं। उन्हें फोन दिया जाए, इसकी कोई जरूरत नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications