गुरशान की मौत मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति पर आरोप (लीड-1)
उल्लेखनीय है कि गुरशान का शव ऑकलैंड जंक्शन पर गुरुवार रात बरामद किया गया था। इससे पहले गुरशान के माता-पिता ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके माता-पिता लालोर इलाके में ठहरे थे।
आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार ढिल्लन गुरसेवक नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। गुरसेवक डेविड स्ट्रीट स्थित उसी घर में रहता था, जिसमें गुरशान अपने माता-पिता के साथ ठहरा हुआ था।
गुरशान की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस एक हरे रंग की कार की भी तलाश कर रही है, जिसे शव के समीप देखा गया था। पुलिस ने अभी यह नहीं कहा है कि कार का चालक ही संदिग्ध हत्यारा है।
गुरशान के पिता हरजीत सिंह और मां हरप्रीत सिंह चन्ना ने शुक्रवार को पुलिस को बयान दिए थे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका है।
गुरशान की मौत पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारत ने इसे 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' घटना करार दिया है।
आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले की घटनाएं आम हो गई हैं। गत दो जनवरी को मेलर्बन में नितिन गर्ग नाम के भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications