खनिज पदार्थ ढोने वाले वाहनों में लगेगा जीपीएस उपकरण
एक सरकारी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "मुख्यमंत्री रमन सिंह ने खनिज पदार्थ ढोने वाले वाहनों में एक साल के भीतर जीपीएस उपकरण लगाने के लिए खनन विभाग को एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।"
सूत्र ने बताया कि जीपीएस के माध्यम से खनन स्थान से गोदाम तक जाने वाले वाहनों पर निगरानी करने में अधिकारियों को मदद मिलेगी और कीमती प्राकृतिक संसाधनों की चोरी की जांच भी की जा सकेगी।
सरकार वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए खनन जांच चौकियों पर क्लोज सर्किट कैमरा लगाने की भी योजना बना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications