महिला आरक्षण विधेयक को लेकर बढ़ी महिलाओं की उम्मीदें
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। गृहिणियां, छात्राएं, पेशेवर व सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित देश भर की तमाम महिलाओं को उम्मीद है कि इस बार तो महिला आरक्षण विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी मिल ही जाएगी। यह विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
स्कूली शिक्षिका अरूषा वर्मा कहती हैं, "मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार महिला आरक्षण विधेयक पारित होकर रहेगा। इस बार इसे जिस प्रकार का समर्थन मिला है, वह बहुत अच्छा है। इस विषय पर राजनीतिक दलों ने अपने मतभेद भुला दिए हैं।"
राखी बजाज एक छात्रा हैं। वह कहती हैं, "इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और वामपंथी दल भी इसके समर्थन में हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलकर रहेगा। ऐसा हो गया तो यह महिला आंदोलन में मील का पत्थर साबित होगा।"
अराधना डे नाम की एक गृहिणी का कहना है, "इस विधेयक को पेश करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का क्या सही मौका चुना गया है।"
सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की अध्यक्ष रंजना कुमारी कहती हैं, "हम राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और महिला नेताओं के शुक्रगुजार हैं, जिनके लगातार प्रयासों से महिला आरक्षण विधेयक को संभव बनाने की दिशा में हम आगे बढ़े हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications